पंचानंद पाठक और नसीर अहमद ने ली, विधानसभा सदस्यता की शपथ।



हिन्दुस्तान वार्ता।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने आज विधानभवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर पंचानंद पाठक और विधानसभा क्षेत्र चमरौआ जनपद रामपुर से नसीर अहमद खां को विधानसभा की सदस्यता की शपथ दिलायी।

दोनों सदस्यों ने विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष उपस्थित होकर शपथ ग्रहण की। विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें संविधान की प्रति व विधानसभा कार्य संचालन नियमावली भेंट की। 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधायक को बधाई देते हुए कहा कि वह विधानसभा में एक सफल विधायक के रूप में कार्य करने साथ ही सदन में होने वाले वाद-विवाद में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाये।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव, विधानसभा प्रदीप कुमार दुबे व अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।

(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)