भारत प्रदक्षिणा यात्रा का जगह-जगह हुआ स्वागत,गणमान्य भी रहे मौजूद।

 




स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अवसर पर क्रीड़ा भारती द्वारा सम्पूर्ण राष्ट्र की अभिनव अर्चना कार्यक्रम के अन्तर्गत मोटरसाईकिल यात्रा द्वारा "राष्ट्र प्रदक्षिणा सह वंदना"का कार्यक्रम सम्पूर्ण देश में एक समय पर 225 स्थानों से 75 - 75 मोटरसाईकिल का ग्रुप कुल 18 हजार किलोमीटर की प्रदक्षिणा एक साथ शुरू हुई।

हिन्दुस्तान वार्ता।

 आगरा जिले में ये यात्रा सादाबाद टोल से शुभारम्भ हुई। सर्वप्रथम भारत माता पूजन हुआ फिर सामूहिक राष्ट्र गान का गायन हुआ। इस राष्ट्र वंदना उपक्रम की संक्षिप्त जानकारी के सभी को क्रीड़ा भारती की शपथ दिलाई गई। 

क्रीड़ा भारती जिले के पालक अधिकारी एवं प्रांत कोषाध्यक्ष बृजेश अग्रवाल का उद्बोधन हुआ।

अध्यक्ष, कार्याध्यक्ष व माननीय श्री  राज चौधरी राष्ट्रीय महामंत्री जी का संदेश प्रक्षेपण प्रारंभ 8.38 मिनट पर हुआ उसके पश्चात वंदेमातरम गायन के प्रत्यक्ष यात्रा प्रारंभ 8.56 पर शुभारम्भ हुई।

मां भारती के अमर सपूत और मां भारती के चित्रों से सजा मां भारती का रथ यात्रा में आकर्षण का केंद्र रहा रथ के पीछे क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता क्रमबद्ध तरीके से चलते रहे एवं मां भारती के जयघोष से पूरी यात्रा गुंजायमान रही मां भारती की इस प्रदक्षिणा यात्रा पर  यात्रा मार्ग में जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। रामबाग चौराहे पर पार्षद जितेंद्र वर्मा  और ट्रांस यमुना में कन्हैया लाल अग्रवाल एवं गोपाल बर्मा  ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। लगभग 75 दोपहिया वाहनों के साथ यात्रा का समापन एत्मादपुर में हुआ भयंकर गर्मी के बावजूद इस कार्यक्रम में जिले युवा, खिलाड़ी, कोच, खेलप्रेमी व राष्ट्रभक्त ने खुल कर सहभागिता की। क्षेत्रीय विधायक डॉक्टर धर्मपाल  ने खिलाड़ी एवं कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन किया।

धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष डॉ राहुल शर्मा ने दीया यात्रा में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष नागेंद्र उपाध्याय, जिला मंत्री राजेश सिंह कुशवाहा ,जिला सह मंत्री प्रवीण यादव, तहसील संयोजक राहुल गौतम ,अमर सिंह पवन तोमर ,विक्रम सिंह चौहान, दीपक शर्मा, अजय जैन उपस्थित रहे।