ताज नगरी में बड़े ही शान्ति सद्भावना- हर्षोउल्लास से मनाया गया ईद का त्योहार।





हिन्दुस्तान वार्ता। असलम सलीमी

आगरा: आज ताजनगरी में ईद उल फितर की खुशियां छाई रहीं।

सभी ने बड़े ही शांतिसदभाव- हर्षोउल्लास से ईद मनाई।

 सुबह नमाज अदा करने के बाद, कोरोना बीमारी से छाई दो साल की मायूसी से निकले, लोगों ने दिल खोल कर एक दूसरे को मुबारकवाद दी, सेंवइयाँ खाईं, गले मिले।

 ऐतिहासिक ईदगाह व जामा मस्जिद पर भारी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की।

 ताजमहल की मस्जिद में भी ईद की नमाज़ अदा की गई। अधिकांश लोगों ने मौहल्लों की मस्जिदों में ही नमाज अदा की। बाजारों में विगत रात्रि को जमकर खरीदारी हुई ।

आज जामा मस्जिद/ ईदगाह से नमाज पढ़कर लौटते हुए मिठाई की दुकानों पर हजूम लगे रहे। रेडीमेड कपड़ों की दुकानों पर आज भी जमकर खरीदारी हुई। शहर के सिनेमाघरों / मल्टी प्लेक्स में भी खूब भीड़ रही। पुलिस प्रशासन की व्यवस्था बहुत चौकस रही ,जिससे ईद का त्योहार शांति पूर्वक सम्पन्न हुआ।