एस.टी.पी.आई.सेंटर,आईटी पार्क जुलाई तक हो जाएगा तैयार। मनीष अग्रवाल




-आईटी पार्क नहीं बल्कि एस टी पी आई सेंटर होगा, इसका नाम।

हिन्दुस्तान वार्ता।

चेंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और साथियो ने एस टी पी आई के अधिकारियो के साथ किया निरीक्षण। उन्होंने इस सम्बंध में विस्तृत जानकारी दी।

कुल  9 कमरों  मे  संचालित  होगा  य़ह  सेंटर। 

आगरा मे शीघ्र ही कॉन्क्लेव आयोजित होगा, जिसमें आगरा  के उद्यमी भी भाग लेंगे, और  उनको प्रोत्साहित किया जाएगा। 

20 करोड़  की  लागत  आयेगी  इसमें। 20000   वर्ग  फुट  मे  बन  रहा  है ।

500 वर्ग  फुट  के  5 कमरे plug and  play  आधार  पर  होंगे। 

कंपनियों  के  लिए  अनुमानित  100 रुपया वर्ग फीट के हिसाब  से देना होगा और आर एंड डी  कंपनियों को 40 प्रतिशत तक  रियायत  मिल  सकेगी। 

4 रॉ  रूम बनाए गए है जिनमे  कंपनिया अपने हिसाब से  डिजाइन कर सकेंगी और उसका  अनुमानित किराया करीब 35 रुपया वर्ग फीट के होगा। 

सबसे महत्वपूर्ण 38 works  स्टेशन 38 लोगों के लिए एक  बड़ा हॉल बनाया जा रहा है, जिसमें co working  system  होगा। 

अनुमानित रूप से प्रत्येक को  करीब 5500 प्रति माह देने होंगे। इसमें उनको इन्टरनेट  ,डाटा,  kefeteria की सुविधा मिलेगी। 

मनीष अग्रवाल के साथ आईटी  एक्सपर्ट  सचिन सारस्वत,चेंबर  के उपाध्यक्ष मयंक मित्तल और  अधिकारी गण उपस्थित थे। 

मनीष अग्रवाल ने कहा कि अब  लंबे इंतजार के बाद 

यह आई टी पार्क प्रारम्भ हो रहा  है। हमें उम्मीद है इससे जो लोग अपनी कम्पनी और स्टार्टअप,  प्रारम्भ करना चाहते है उनको  लाभ मिल सकेगा और  प्रतिभा  पलायन, रोकने मे सहायक सिद्ध होगा।