अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 14 जून से 21 जून का भव्य शुभारंभ।





हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 14 जून से 21 जून का शुभारंभ एकलव्य स्टेडियम आगरा पर मा. सांसद राजकुमार चाहर जी एवं क्षेत्र सह संयोजक क्रीड़ा भारती श्री राजेश कुलश्रेष्ठ जी डीजीसी,आगरा ने किया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख श्रीअशोक कुलश्रेष्ठ जी ,क्रीड़ा भारती प्रांत अध्यक्ष श्री सत्यदेव पचौरी जी ,प्रांत उपाध्यक्ष श्री रीनेश मित्तल जी ,प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख श्री मोहित वर्मा जी, योग गुरु श्री परमजीत सरना जी ,क्षेत्र क्रीड़ा अधिकारी सुनील जोशी जी की उपस्थिति सराहनीय रही।

इस मौके पर क्रीड़ा भारती के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। जिसमें जिला मंत्री राजेश सिंह कुशवाहा, सह जिला मंत्री प्रवीण यादव जी ,एत्मादपुर तहसील संयोजक राहुल गौतम जी ,शिशुपाल जी, महानगर उपाध्यक्ष योग गुरु आकांक्षा शर्मा आदि प्रमुख थे।