आगरा के लिए वरदान साबित होगी जोधपुर झाल: मनीष अग्रवाल'पू.अध्यक्ष' नेशनल चैम्बर।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। 

आगरा। नेशनल चैंबर के पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने जोधपुर झाल को वैटलैंड बनाए जाने के शासन के प्रस्ताव का स्वागत किया। 

इस प्रोजेक्ट के परवान चढ़ने से कीठम पर्यटन का बड़ा केन्द्र बनेगा। इसके लिए सीएम को बधाई दी है, साथ ही मांग की है कि यहां पर अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार कार्य कराए जाएं। 

 आगरा से कीठम तक टॉय ट्रेन चलाई जाए। कीठम गांव को पर्यटन गांव घोषित किया जाना चाहिए। कीठम स्टेशन का नामकरण 'सूरधाम' किया जाए। यहां सूरदास से संबंधित जानकारियां इंगित हों। इससे कीठम झील के प्रति आकर्षण बढ़ेगा।

 यहां पर पक्षी विहार विकसित करने से अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों की बड़ी संख्या आगरा आएगी।