यात्रियों की रक्षा एवं देश की संपत्ति के हित में,अग्निपथ'पर पुनःबिचार करें,मा.रक्षा मंत्री जी।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आगरा मंडल व्यापार संगठन के प्रभारी एवं रेल उपयोगकर्ता परामर्श दात्री सदस्य, रिंकू अग्रवाल ने रक्षा मंत्री भारत सरकार श्री राजनाथ सिंह जी से मीडिया के माध्यम से आग्रह किया है कि अग्निपथ आंदोलन से सबसे ज्यादा यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है, जिसमें बस सेवा ,आम जनता के वाहनों को रोकना एवं अधिकतम रेल सेवा प्रभावित होना, जो देश की लाइफ लाइन है। ट्रेनों के कोचों को आग के हवाले करना, जैसे कार्य अग्निपथ आंदोलनकारियों द्वारा किए जा रहे हैं।

 पिछले 2 वर्षों से कोरोना के कारण आम जनता अपने घरों में कैद थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है, और ग्रीष्मकालीन अवकाश भी चल रहे हैं,जिसके कारण रेलयात्री एक शहर से दूसरे शहर भ्रमण के लिए जा रहे हैं, लेकिन अग्निपथ आंदोलन के कारण, रेल की अर्थव्यवस्था पूरी बिगड़ गई है। रेल यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

  हमारा आपसे आग्रह है कि रेल यात्री हित एवं आम जनता के हित के लिए अग्निपथ कानून को वर्तमान समय में स्थगित किया जाए। विद्यार्थियों के साथ बातचीत करके पुनः लागू किया जाए। जिससे रेलवे व अन्य सरकारी संपत्ति नुकसान से बचा जा सके।

जय हिन्द🚩