हेल्प आगरा को जनसेवार्थ दान में मिली एक आधुनिक ईको एम्बुलेंस




हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा : 28 अप्रेल,हेल्प आगरा संस्था को एक ईको एम्बुलेंस मरीज सेवार्थ दान में मिली है। यह एम्बुलेंस सिकन्दरा स्थित 'सगारी लैदर्स प्राइवेट लिमिटेड" ने  50 वर्ष पूर्ण होने पर सीएसआर के तहत भेंट की है। C- 33 UPSIDC, सिकन्दरा स्थित अपनी फैक्ट्री पर डायरेक्टर औलियार गुजराल एवं पी के गुप्ता ने एम्बुलेंस की चाबी अपने स्टाफ,कर्मचारियों की मौजूदगी में  हेल्प आगरा के अध्यक्ष सुरेंद्र जैन को सौंपी।

 हेल्प आगरा के एम्बुलेंस बेड़े में इसको मिलाकर अब 14 एम्बुलेंस हो गई। अध्यक्ष सुरेंद्र जैन ने दानदाता परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आशा व्यक्त की कि इससे हेल्प एम्बुलेंस सेवा और व्यापक होगी। 

इस मौके पर हेल्प आगरा के सीए दीपेन्द्र मोहन,महामंत्री गौतम सेठ,विशेष बंसल, राजेन्द्र बंसल, नितिन अग्रवाल, अभिषेक, आर सी अग्रवाल,अक्षत,राजदीप,पंकज,रोशन गयावर,नंदकिशोर गोयल व जगवीर सिंह की उपस्थिति रही।