अ.भा. करण समाज महासभा ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व.महाराज सिंह करण को दी श्रद्दांजलि।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: अखिल भारतीय करण समाज महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व .महाराज सिंह करण ( पटवारी ) जी की पुण्य तिथि पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुँवर संजय सिंह करण एवं  समस्त पदाधिकारियों के सनिध्य में संगठन कार्यालय पर उनके जीवनकाल में समाज सेवा एवं अन्य क्रांतिकारी घटनाओं पर  चर्चा हुई।

महासभा अध्यक्ष कु. संजय सिंह  ने कहा कि स्व. पटवारी जी ने अध्यक्ष पद पर रहते हुए ,सामाजिक कार्यक्रमों में जाते समय आकस्मिक दुर्घटना में जान गंवा दी। आज हमें उनकी कमी महसूस होती है। हम उन्हें जीवन भर याद रखेंगे। समाज उनके बताए सदमार्ग पर चले, यही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि होगी। आज हम-सब उन्हें हृदय से श्रद्दांजलि अर्पित करते हैं।

इस अवसर पर जयनन्दन सिंह मुख्य सचेतक ,रामजीत सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ,भगवान सिंह राष्ट्रीय मंत्री ,प्रमोद करण जिलाध्यक्ष ,लाखन सिंह जिला संयोजक ,गोपाल करण जिला प्रचार मंत्री ,डॉ मोहन सिंह , राजकुमार जिला मीडिया प्रभारी ,विजय सिंह, बॉबी करण आदि की उपस्थित प्रमुख थी।