थानाध्यक्ष,कमला नगर ने चलाया सघन चैकिंग अभियान।




हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

कमला नगर ,थाना क्षेत्र के कर्मयोगी फुआरा, पर थानाध्यक्ष विपिन गौतम ने सघन चैकिंग अभियान चलाया।उन्होंने चैकिंग के दौरान जो युवक अपाची, पल्सर, आर 1,एक्टिवा आदि पर तेजी से चल रहे हैं, उन पर विशेष फोकस किया।

उन्होंने बताया कि हम थाना क्षेत्र की सीमाओं का भी विशेष ध्यान रखते हैं। हमारे चौकी प्रभारी एवं अन्य स्टाफ हर समय शक्रिय रहता है,कहीं से भी कोई वारदात होती है, और उसकी सूचना हमें मिलती है तो हमारा प्रयास रहता है कि अपराधी किसी भी हालत में बच न सके।

हम महिला पुलिस का भी सहयोग लेते हैं,जिससे महिला अपराधी को भी तत्परता से पकड़ा जा सके। वे मीडिया से मुखातिब होकर कह रहे थे कि जो नागरिक कानून का पालन करते हैं, हम उनका सम्मान करते हैं।

इस अभियान में उनके साथ, थाने से सम्बंधित चौकी, के प्रभारी भी मौजूद थे। उनकी तत्परता भी काबिले तारीफ थी।