नहाते समय बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर,करता रहा दुष्कर्म।



हिन्दुस्तान वार्ता। अरविन्द शर्मा

फिरोजाबाद-थाना उत्तर क्षेत्र में एक युवक ने महिला का नहाते वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

महिला थाना उत्तर क्षेत्र की रहने वाली है। उसके घर पर दीपक नामक युवक का आना जाना था। उसने नहाते समय महिला का वीडियो बना लिया था। 

महिला का कहना है युवक वीडियो वायरल करने की धमकी दे उसके साथ काफी समय तक दुष्कर्म करता रहा। महिला ने अपने घरवालों से शिकायत करने की बात कहीं तो उसके पति को मारने की धमकी देने लगा। साथ ही वीडियो सार्वजनिक करने कहने लगा।

महिला ने 13 मार्च को थाना उत्तर मैं घटना की तहरीर दी। आरोप है पुलिस ने उसकी तहरीर को गंभीरता से नहीं लिया। कार्रवाई ना होने पर युवक के हौसले बुलंद हो गए। युवक ने तहरीर वापस लेने के लिए महिलाओं को धमकी दी।

हार कर पीड़िता ने एसपी सिटी से शिकायत की। पीड़िता की तहरीर पर बुधवार रात आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।