पुनीत कार्य: समाज सेवियों ने आगरा जिला अस्पताल को पुनः भेंट किए ,1500 एआरवी इंजेक्शन।




हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा 

जिला अस्पताल में शासन की ओर से काफी समय से एआरवी की आपूर्ति न हो पाने पर, अस्पताल प्रशासन की अपेक्षा पर  सत्यमेव जयते ट्रस्ट निरंतर सहयोग कर रहा है।

23 जून 2022 से आज तक सत्यमेव जयते ट्रस्ट, समाज सेवियों के सहयोग से कुल 3500 एआरवी जिला अस्पताल को भेंट कर 14000 कुत्ते व बंदर काटे के मरीजों की मदद कर चुका है। आज शुक्रवार को राॅमसंस चैरेटेबिल सोसायटी के सौजन्य से सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने 1500 एआरवी इंजेक्शन, फिर जिला अस्पताल को भेंट किये।

राॅमसंस चैरेटेबिल सोसायटी के डायरेक्टर विजय खन्ना ने शासन‌ की ओर से एक भी एआरवी की आपूर्ति नहीं होने पर चिंता जताई।

  बाजारों में एआरवी उपलब्ध है, लेकिन शासन की ओर से इनकी आपूर्ति न हो पाना, गरीब मरीजों के हितों पर कुठाराघात है।  

 मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री प्रभु नारायन सिंह ने ट्रस्ट की ओर से एआरवी इंजेक्शन,सीएमएस अशोक कुमार अग्रवाल को सौंपे। सीएमओ अरुण श्रीवास्तव भी विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे। दोनों अतिथियों ने सत्यमेव जयते के इस उल्लेखनीय सहयोग की सराहना की।  

 सीएमएस ने जानकारी दी कि रोजाना मरीजों के कम से कम 100 एआरवी की जरूरत रहती है। श्री किशोर खन्ना ने शासन से इनकी आपूर्ति के प्रयास करने पर जोर दिया। 

 कार्यक्रम में मौजूद विकास खन्ना कहा कि जब समाचार पत्रों के माध्यम से संज्ञान में एआरवी न होने की जानकारी होती है, तब मन द्रवित हो जाता है ।

उन्होंने अन्य संस्थाओं से भी  सहयोग के लिये आगे आने की बात कही। 

 अध्यक्ष मुकेश जैन ने दान दाताओं के प्रति आभार जताते हुए, शीघ्र शासन की ओर से आपूर्ति होने की उम्मीद ‌जताई। महामंत्री गौतम सेठ ने बताया कि विधायकों व प्रशासन स्तर पर भी इसके लिये प्रयास जारी हैं। 

  इस पुनीत मौके ‌पर हेल्प आगरा के नोरमन थाॅमस, रामलीला कमेटी के मंत्री राजीव अग्रवाल,डॉ पीयूष जैन, हरीश भाई ,रवि बंसल,राम भाई आदि की उपस्थिति रही।

  मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर गोयल ने बताया कि दो साल पूर्व भी एआरवी इंजेक्शन के अभाव की स्थिति बनने पर, सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने लगभग 7000 एआरवी इंजेक्शन, समय-समय पर भेंट कर,जिला अस्पताल में एआरवी की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की थी।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।