विद्युत चोरी में,नौ लोगों पर, विजिलेंस ने कराया मुकदमा दर्ज।




हिन्दुस्तान वार्ता।

लखनऊ। विद्युत चोरों के खिलाफ, बिजली विभाग की लगातार छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

विजिलेंस टीम ने उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार प्रभारी उप निरीक्षक मोहम्मद अहमद अंसारी प्रवर्तन दल लेस लखनऊ ने अपनी टीम के गिरजा कुमार तिवारी, अजयदीप सिंह सहायक अभियंता श्री निवास राम, उपखण्ड अधिकारी पुरुषोत्तम, अवर अभियंता ने मय टीम के साथ विद्युत वितरण खंड लेसा तृतीय लखनऊ अज़ादनगर, ओल्ड बालागंज क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मॉर्निंग रेट कर लाइन लॉस वाले एरिया में विद्युत चोरी धड़ पकड़ अभियान चलाया गया ।जिस में 9 एफआईआर विद्युत चोरी कर रहे नदीम ,आबिदा बेगम, इम्तियाज उल्ला,माधव अवस्थी, शहाबुद्दीन, रुखसार बानो आदि लोगों पर मुकदमा पंजीकृत कराया गया मे इन सभी लोगो के यह बाइपास और डायरेक्ट सप्लाई से विद्युत चोरी पकड़ी गई।

 ये लोग अवैध रूप से खंभे से डायरेक्ट तार जोड़ कर बिजली चोरी करते पाए गए है विजिलेंस टीम ने इन सभी लोगों पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई चालू कर दिया।        

रिपोर्ट:ठाकुर धर्म सिह 'ब्रजवासी'