कु.विष्णु सिंह राजपूत' गांगरौली वाले,बने.. श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के जिला उपाध्यक्ष।



 


हिन्दुस्तान वार्ता।

 मथुरा। देश के विख्यात क्षत्रिय संगठन , श्री राजपूत करणी सेना के ,कुंवर विष्णु सिंह राजपूत, गांगरौली बालों को ,ब्लॉक अध्यक्ष पद पर उनके कार्य और उनकी मेहनत व लगन को देखते हुए, मथुरा जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

 कुंवर विष्णु सिंह राजपूत गांगरौली वालो ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि हिंदुस्तान के सबसे बड़े क्षेत्रीय संगठन में मुझे ब्लॉक अध्यक्ष से जिला उपाध्यक्ष का पद नियुक्त किया। 

मैं यह कार्य बिना किसी भेदभाव के करता रहूंगा। क्षत्रियों का कर्तव्य बनता है कि सभी को उनको अपनी छत्रछाया में एक साथ लेकर चलना,समाज सेवा करना। समाज सेवा ही क्षत्रियों का कर्तव्य है। 

उन्होंने अपने जिला अध्यक्ष श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अशोक पहलवान जी और अपने सभी साथी गणों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ,जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह, बिंटू राघव ,गोपाल ठाकुर, आकाश ठाकुर, मदन पहलवान, धीरज ठाकुर बबलू प्रधान कुरकन्दा वाले वासु प्रधान परखम बले योगेश ठाकुर महिपाल सिंह राजू राजपूत कालू ठाकुर बाबूजी सिकरवार एवं सैकड़ों करणी सेना के सैनिक, व हिन्दू संघठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त होने के बाद ही कुंवर विष्णु सिंह राजपूत गांगरौली वालो ने सेवा कार्य में और गति देना शरू की।  गत शनिवार को छाता तहसील में जो अभी उदयपुर के कन्हैया हत्या कांड। इसमें दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा हो।

 कन्हैया के समर्थन में छाता तहसील में महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम ज्ञापन दिया गया और साथ ही साथ उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि कन्हैया के हत्यारों को फांसी दो ,प्रशासन इतनी ढील क्यों दे रहा है, अभी तक कन्हैया के हत्यारों को फांसी क्यों नही दी जा रही है , सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर भी प्रशासन को अभी सबूत चाहिए। आपने वीडियो में देखा होगा कि वह  चेतावनी दे रहे हैं फिर प्रशासन को कौन सा सबूत चाहिए और हत्याकांड भी वीडियो में दिखाई दे रहा है। तो हम यही प्रशासन से अपील करते हैं कि कन्हैया के हत्यारों को जल्द से जल्द फांसी दी जाए। किसी भी सबूत की जरूरत नहीं है जो भी सबूत आपको चाहिए वह सबूत आपको प्राप्त हो चुके हैं। और दुनिया ने देख भी लिया है। जो चेतावनी वीडियो बनाकर दे रहे हैं और वीडियो बना कर हत्या कर रहे हैं, तो फिर सबूत की जरूरत क्या है ,हमको बताएं आप आज ये कन्हैया के साथ हुआ है ,कल किसी के भी साथ हो सकता है ,तो हमारा शासन-प्रशासन से यही  निवेदन है कि ऐसे हत्यारों को एक परसेंट भी बख्शा नहीं जाए और इनको कठोर से कठोर सजा देने के लिए आप तत्पर रहें। ऐसे लोगों फांसी की सजा दी जाए।

 जिला उपाध्यक्ष विष्णु राजपूत जी के साथ मौजूद रहे राम तोमर जिला संयोजक बजरंग दल मथुरा भरत तोमर समयवीर चौधरी चरण तोमर विशपाल कुमार के साथ साथ सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट: ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी