आगरा के डॉ.बीडी खान'अलवी' बने "आप " अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।लखनऊ

आम आदमी पार्टी ,प्रदेश कार्यालय लखनऊ में आज दिनांक 16-07-2022 को  "आप" माइनॉरिटी विंग प्रदेश व जिला संगठन विस्तार को लेकर बैठक का आयोजन किया गया।

 नि.प्रदेश अध्यक्ष, सभाजीत सिंह की उपस्थिति में माइनॉरिटी विंग प्रदेश अध्यक्ष आली जनाब शकील मलिक के द्वारा डॉ बी डी खान अलवी को प्रदेश सचिव से पदोन्नति करते हुए,अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। 

डॉ. खान को प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह व माइनॉरिटी विंग प्रदेश अध्यक्ष आली जनाब शकील मलिक के द्वारा प्रमाण पत्र भी दिया गया। 

इसी क्रम में शानू क़ुरैशी को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं मो.शफीक को पुनः माइनॉरिटी विंग का आगरा जिला अध्यक्ष  बनाया गया।