वृक्षारोपण कर,मनाया,विधायक चौधरी बाबूलाल ने जन्मदिवस।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा(किरावली)

फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने शनिवार को कस्बा किरावली स्थित चौधरी रघुनाथ सिंह महाविद्यालय मैं बड़े सादगी से अपना 74वां जन्म दिवस मनाया। उन्होंनेकार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया।

 भाजपा कार्यकर्ता और समर्थकों ने उन्हें जन्म दिवस पर बधाई देते हुए,माल्यार्पण कर सरोपा भेंट किया। चौधरी बाबूलाल जी ,कस्बा किरावली स्थित पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। उन्होंने चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 इस मौके पर डॉ रामेश्वर सिंह, गोरेलाल आर्य, मास्टर राजवीर सिंह, अनुज सिंघल ,शिवानी चौधरी ,कोमल चौधरी ,महाराज सिंह, ब्लाक प्रमुख विनोद सांवरिया,आदि सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता समर्थक और नेता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-आर. के.लवानिया।