विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट, आगरा शाखा ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा पर्व धूमधाम से मनाया. सुल्तान गंज की पुलिया स्थित सेवा भवन पर ट्रस्ट के सभी पदाधिकारियों ने सबसे पहले गुरुवर राष्ट्रीय संत चिन्मयानंद बापू की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर माल्यार्पण किया. सभी ने गुरु के चरण स्पर्श कर उनकी आराधना की।

 इस मौके पर सतगुरु श्री चिन्मयानंद बापू जी की आरती कर प्रसाद वितरित किया। 

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी मुरारी लाल गोयल ने कहा कि गुरु पूर्णिमा पर्व का अपना अलग महत्व है। बिना गुरु के मनुष्य का जीवन बेकार होता है। मनुष्य को अपना गुरु अवश्य बनाना चाहिए। वहीं उसे सही सच्चा मार्गदर्शन देता है। बिना गुरु के ज्ञान और ईश्वर की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरु ही सही मायने में तारणहार होता है।

इस अवसर विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट के मैनेजिंग ट्रस्टी सुमन गोयल, हरिओम गोयल, विजय वर्मा, के एम सिंघल, बृज भूषण आदि मौजूद रहे।