11 अगस्त 2022 को ही रक्षाबंधन मनाया जाएगा। अफवाहों तथा भ्रम से दूर रहें: खोजी बाबा।



हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

 वर्ष 2022 में श्रावण पूर्णिमा,11 अगस्त 2022 गुरुवार को मनाई जानी है। एवं विभिन्न लोगो का कहना है कि उस दिन ज्योतिष के अनुसार भद्रा है,जो कि अशुभ है।

परंतु 11 अगस्त 2022 की पूर्णिमा को संपूर्ण दिन चंद्रमा मकर राशि में रहेगा, एवं चंद्रमा के मकर राशि में होने से भद्रा का वास इस दिन पाताल लोक में रहेगा। पाताल लोक में भद्रा के रहने से यह शुभ फलदायी रहेगी।। इसलिए पूरे दिन सभी लोग अपनी सुविधा के अनुसार राहुकाल छोडकर  राखी बांधकर बहिन भाई की कलाई पर राखी बांधकर त्यौहार मना सकते हैं।। 

11 अगस्त को 11:38 प्रातःकाल में पूर्णिमा तिथि लगने के उपरांत ही पूरे दिन रक्षाबंधन मनाया जाएगा।


 🙏🏻🕉️हर हर महादेव🕉️🙏🏻


                     पं. मदन मोहन रावत।

                           "खोजी बाबा"