स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्ष गांठ पर कांग्रेस का परम्परागत भव्य झंडा रोहण कार्यक्रम।




हिन्दुस्तान वार्ता आगरा

स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस का परम्परागत झंडारोहण कार्यक्रम प्रातः 8 बजे रामलीला मैदान में सम्पन्न हुआ। 

शहर अध्यक्ष देवेंद्र कुमार चिल्लू एडवोकेट ने झंडारोहण किया।आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारत माता की झांकी का परम्परागत जुलूस फुलटटी बाजार चौराहे से अपरान्ह में निकाला गया।

जुलूस में कार्यकर्ता शहीदों की जय जयकार करते हुए चल रहे थे, सुधीर बेंड देशभक्ति के गीतों की मधुर धुनों से जलूस की शोभा बढ़ा रहा था।  

जलूस का मार्ग में जगह-जगह स्वागत किया गया। जलूस परम्परागत मार्गों से होकर पुरानी चुंगी के मैदान पर पहुँचकर सभा में बदल गया। जहां वक्ताओं ने आजादी के संग्राम में शहीद हुए देश भक्तों का भावपूर्ण स्मरण करते हुए श्रद्धान्जलि अर्पित की , सभा की।

 अध्यक्षता श्री नन्द किशोर गौतम ने की , संचालन नवींन चन्द्र शर्मा ने किया।झंडारोहण एवं जलूस में सर्वश्री देवेंद्र कुमार चिल्लु ,राम टण्डन, भारत भूषण गप्पी, आई डी श्रीवास्तव, मनोज बोहरा,अपूर्व शर्मा, अजहर वारसी, विष्णु दत्त शर्मा, बिल्लू तिवारी, रमेश सोनकर, मुन्ना लाल वर्मा, राम नारायण शर्मा,अरविंद दौनेरिया, श्रीमती कृष्णा तिवारी, माया माहौर, गीता सिंह, रत्ना शर्मा आदि प्रमुख रूप से रहे।

रिपोर्ट -असलम सलीमी।