कुं.महेंद्र सिंह बेदी सहर का शेर पढ़कर किया,एड.अमीर अहमद ने मजलिस का आगाज।




"इस कदर रोया मैं सुनकर दास्तां ए कर्बला।

 मैं तो हिंदू ही रहा, आँखें हुसैनी हो गई॥ 

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

भारतीय मुहिब्बाने ऐहलेबैत कमेटी के संस्थापक, हाज़ी अल्ताफ़ हुसैन के नेतृत्व में एक भव्य मजलिस-ए-मुसालमा का आयोजन किया गया, जिसमे आगरा शहर के नामवर शायरो ने हज़रत इमाम हुसैन आलिमुकाम की शहादत पर अपने-अपने कलामो के द्वारा प्रकाश डाला।

  कार्यक्रम की सदारत हज़रत सैय्यद मुहम्मद अज़मल अली शाह साहब ने की कार्यक्रम में निज़ामत अमीर अहमद अकबराबादी  (एड०) साहब ने की, कार्यक्रम का शुभारम्भ तिलावत-ए-क़ुरान पाक से हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अथिति के रूप में भारतीय जनता पार्टी के आगरा महानगर अध्यक्ष भानू महाजन जी रहे ।

 कार्यक्रम कन्वीनर कमेटी के अध्यक्ष ज़ीशान अहमद रहे। कार्यक्रम शाम 6:00 बजे से शुरु होकर देर रात्रि तक चला।

 शायरो में मुख्य रूप से इकबाल खलिश अकबराबादी अहमर जलेसरी शाहिद नदीम अकबराबादी, मेहमूद अकबराबादी, दाऊद इकबाल अकबराबादी,  हाजी अफज़ाल अकबराबादी, अन्वर अमान अकबराबादी, चांद अकबराबादी करार अकबराबादी  माहिर अकबराबादी, शारिक नियाजी़, दानिश नियाज़ी, मौलाना ज़ीशान, अकीफ शुजा फिरोजाबादी, प्रोफेसर मुहम्मद हुसैन मुरादाबादी, हासिम अकबराबादी, आदी ने कलाम पड़े।

इस मौके पर, हाजी आफताब हुसैन, रहीस उद्दीन, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री बॉबी बेदी जी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मंत्री सनी अरोड़ा जी, ईरशाद उद्दीन, बब्बू भाई, सैफ उद्दीन, हसनैन अहमद, रिजवान अहमद, मुहम्मद दाऊद, सलीम उद्दीन, यासीन कुरैशी,वजीर अब्बास, मोहम्मद अकील,मोहम्मद मोइन आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।