आगरा में अंतराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का शुभारंभ।





-आराध्य कला प्रदर्शनी-प्रतियोगिता का आयोजन।

-देश विदेश के कई नामी-गिरामी कलाकार आएंगे।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। आगरा कॉलेज आगरा के चित्रकला विभाग द्वारा चार दिवसीय आराध्या अंतराष्ट्रीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता का आयोजन, 20 अगस्त 2022 से 23 अगस्त 2022 तक, आगरा कॉलेज में किया जा रहा है। प्रदर्शनी विशाखापट्टनम पोर्ट ऑथोरिटी द्वारा प्रायोजित है। आयोजन समिति के संरक्षक एवं आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल ने बताया कि अंतराष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन कॉलेज के चित्रकला विभाग की गैलरी में किया जा रहा है, जिसमें देश विदेश के कई नामी-गिरामी कलाकार भाग ले रहे हैं।

प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल ने बताया कि प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य देश-विदेश के कलाकारों की उत्कृष्ट प्रतिभा एवं मनोभावों को सामने लाना है, जिसके अंतर्गत युवा एवं नए कलाकारों को वरिष्ठ कला शिक्षक एवं कलाकारों के मध्य अपनी श्रेष्ठ सृजन क्षमता को रखने का मौका मिलेगा और वे काफी कुछ सीख भी पाएंगे।

 आयोजन समिति की संयोजक एवं चित्रकला विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. सुनीता यादव ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्घाटन 20 अगस्त को पूर्वाह्न  कॉलेज के आडिटोरियम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून-न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी. सिंह बघेल ने किया, अध्यक्षता आगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अनुराग शुक्ल ने की। 

इस अवसर पर आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारम्भ भी मुख्य अतिथि केन्द्रीय कानून-न्याय राज्यमंत्री प्रोफेसर एस.पी.सिंह बघेल ने किया।

 चार दिवसीय आयोजन का समापन 23 अगस्त को होगा।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।