आजादी के अमृत महोत्सव पर सांस्कृतिक धरोहर-सिकन्दरा मोनोमेंट पर स्वच्छता अभियान।

 



हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

आगरा की सांस्कृतिक धरोहर सिकंदरा मोनोमेंट में अमृत महोत्सव के 75 वर्ष पूरे होने पर, स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि पद्मश्री तथा अर्जुन पुरुस्कार प्राप्त एवं भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान,देश की बड़ी शख्शियत जगवीर सिंह नें कार्यक्रम का शुभारम्भ करते हुए स्कूली बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनायें देते हुए तिरंगे झंडे का महत्त्व समझाया।

कार्यक्रम में नगर की सामाजिक संस्था लीडर्स आगरा को भी आमंत्रित किया गया।

ASI (भारतीय पुरातत्व विभाग ) के सिकंदरा के संरक्षण अधिकारी श्री अंकित कुमार नामदेव,फोरमैन (उद्यान )श्री सोनवीर सिंह के सफल निर्देशन में स्वच्छता अभियान चलाया गया।

 संचालन हिमांशु सक्सेना नें किया।

कार्यक्रम में जगवीर सिंह के अलावा विशिष्ट अतिथि सुनील जैन,ओम प्रकाश मेडतवाल,एस. के बग्गा, अंजलि गुप्ता, राहुल जैन, रविंद्र जैन (हेमा भाई ) रेनू यादव, रोबिन जैन, दीपक वर्मा, दीपू वर्मा,राजू सविता आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे |