कोर्ट से बरी हुए भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल का किरावली में जोशीला स्वागत।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

किरावली तहसील के गांव पनवारी, 32 वर्ष पूर्व एक जातीय दंगे में आरोपित भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल को दीवानी सत्र न्यायालय में बेदाग बरी कर दिया।

शनिवार को भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल किरावली कस्बा स्थित चौधरी चरण सिंह प्रतिमा स्थल पर पहुंचे ,जहां क्षेत्रीय लोगों ने उनका जोशीला स्वागत करते हुए फूल मालाओं से लाद दिया तथा उन्हें एक कुंटल से अधिक लड्डुओं से तौला गया।

याद रहे कि 22 जून 1990 को ग्राम अली तहसील के गांव पनवारी 89 चोखे लाल जाटव की बेटी मुद्रा के विवाह में चढ़ाई के दौरान स्वर्ण जाति के लोगों और दलितों के बीच संघर्ष हो गया था। मामला इतना बढ़ गया था कि पुलिस और ग्रामीण आपस में आमने-सामने आ गए थे। फायरिंग के दौरान कई लोगों की मौत हो गई थी।

 प्रकरण को लेकर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ बलवा मारपीट आगजनी आदि धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया था।

भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल उस समय अछनेरा ब्लॉक के ब्लाक प्रमुख थे ।जानकारों का कहना है कि चौधरी बाबूलाल का इस घटना से कोई लेना-देना नहीं था। उन्हें राजनैतिक विद्वेष की भावना के तहत इस केस में झूठा फंसाया गया था। ग्रामीणों ने कहा कि न्यायालय ने निर्दोषों को बरी कर दिया।

क्षेत्रीय लोगों ने न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है। विधायक चौधरी बाबूलाल शनिवार को किरावली पहुंचे जहां समर्थकों ने उन्हें एक कुंटल से अधिक लड्डुओं से तौला तथा माल्यार्पण कर स्वागत किया। भाजपा विधायक चौधरी बाबूलाल ने भी भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विधायक का स्वागत करने वाले लोगों में डॉ रामेश्वर सिंह महाराज सिंह सरपंच त्रिलोक चंद दीदवारिया विनोद अग्रवाल सभी चेयरमैन विनोद सांवरिया चौधरी हरपाल सिंह रवि शर्मा प्रधान घंशु सरपंच रामनरेश इंदौरिया कृष्ण मुरारी खंडेलवाल आदि लोग प्रमुख थे।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।