आगरा,श्री संकट मोचन हनुमानजी मन्दिर चारसू गेट पर जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया।

 





हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:संकट मोचन हनुमान जी मंदिर चारसू गेट में हर साल की तरह जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया गया।

 इस उत्सव में श्री राधा कृष्ण जी- हनुमानजी का महाअभिषेक हुआ।उनकी भव्य झाकियाँ सजाई गयी। उसके उपरांत भक्ति भाव से महाआरती की गई। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण हुआ।

मन्दिर की सुन्दर एवं भव्य फूलों  एवं विद्युत सजावट की गई। 

पूजन कार्य पंडित महेश उपाध्याय एवं पं. दीपेश उपाध्याय जी द्वारा किए गए।

इस अवसर पर राजेश उपध्याय, मुकेश उपाध्याय,राधा उपाध्याय, आरती उपाध्याय, शौर्य उपाध्याय, नीरज उपाध्याय,छोटू भाई आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

रिपोर्ट-मनोहर लाल चुघ।