आजादी के अमृत महोत्सव पर भव्य तिरंगा यात्रा,उमड़ा जन सैलाब।







हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

किरावली-फतेहपुर सीकरी। "ऐसी दीवानगी, देखी कभी नहीं.. बाजीगर फिल्म का यह गाना अमृत महोत्सव, तिरंगा यात्रा में उमड़ी अप्रत्याशित भीड़ पर शायद फिट बैठ रहा है।

 इसमें कोई शक भी नहीं है देश की आजादी को 75 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन लोगों के अंदर इतनी राष्ट्र भक्त की भावना कभी नहीं देखी गई है।

 हर दिन तिरंगा यात्रा का सफलता पूर्वक संचालन हो रहा है। महिला या पुरुष क्या बच्चे हाथों में झंडे सड़कों पर सरपट दौड़ रहे हैं। लोगों के दिलों में राष्ट्रभक्ति की भावना स्पष्ट रूप से जागृत हो रही है।

फतेहपुर सीकरी में ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू चाहर गुड्डू चाहर के नेतृत्व में रविवार को आयोजित हुई तिरंगा रैली ने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। आगरा गेट से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा में हजारों लोगों ने हिस्सा लिया। तिरंगा यात्रा आगरा गेट से बस स्टैंड होती हुई विकासखंड कार्यालय पर जाकर समाप्त हुई ।

भाजपा सांसद राजकुमार चाहर को इस तिरंगा रैली में शामिल होना था लेकिन वह उपस्थित नहीं हुए बताया गया है कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें संगठन के कार्य के लिए लद्दाख भेज दिया गया है। सांसद श्री चाहर के स्थान पर उनके पुत्र सूर्यवीर सिंह उपस्थित हुए जो सभी के आकर्षण का केंद्र बने रहे  तिरंगा रैली आयोजकों ने 5000 भीड़ होने का दावा किया है ।

तिरंगा यात्रा को लेकर आए दिन यात्राएं कस्बों और नगरों में आयोजित की जा रही है। सत्ताधारी दल के नेता रैली में भीड़ जुटाने के लिए एड़ी चोटी का पसीना बहा रहे हैं।

 रैली में अधिक भीड़ जुटाकर शीर्ष नेतृत्व के समक्ष अपने आप को सुपर साबित करने का दावा किया जा रहा है।

 फतेहपुर सीकरी तिरंगा रैली में पूर्व मंत्री चौधरी उदय भान सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक राणा के अलावा त्रिलोकचंद डेवारिया चेयरमैन गिरीश शर्मा पहलाद गर्ग मनोज सिंघल मुरारी लाल गोयल आदि लोगों ने हिस्सा लिया वही किरावली में आयोजित हुई तिरंगा रैली का नेतृत्व विधायक चौधरी बाबूलाल के पुत्र डॉ रामेश्वर सिंह ने किया।

 इस मौके पर चौधरी बाबूलाल रैली में खुद शामिल हुए महिला विंग द्वारा आयोजित की गई तिरंगा रैली में बड़ी तादात में महिलाओं ने हिस्सा लिया इसमें शिवानी चौधरी तनुज सिंघल,वीरपाल माहोरा गोरेलाल आर्य राजवीर सिंह इंदौरिया आदि लोग शामिल थे।

 तिरंगा रैली का आयोजन गांव के कई महिला संगठनों ने भी किया। जिसमें महिलाएं और बच्चे सुबह से ही तिरंगा हाथों में थामे भारत माता की जय के उद्घोष के साथ सड़कों पर दौड़ लगाते दिखे। तिरंगा रैली में शामिल हुए लोगों में भारी उत्साह देखा गया।

 याद रहे कि पिछले 75 वर्षों के दौरान ध्वजारोहण और हल्की प्रभात फेरी के साथ कार्यक्रम की औपचारिकताएं पूरी की जाती रही है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा को लेकर आम जनमानस के बीच भारी उत्साह देखा गया है।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।