हिन्दी है देश का मान, कहता है संविधान’:डॉ.मधु भारद्वाज।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ), आगरा एवं आगरा पब्लिक स्कूल, विजय नगर, आगरा के संयुक्त तत्वावधान में बृहस्पतिवार, दिनांक 08.09.2022 को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राजकुमारी शर्मा ने की। 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केन्द्रीय हिन्दी संस्थान की निदेशक डॉ. बीना शर्मा, आगरा पब्लिक स्कूल समूह के चेयरमैन एवं अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के संरक्षक श्री महेश शर्मा, अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज एवं विशिष्ट अतिथि डॉ.दीपा रावत, आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया।  

सरस्वती वंदना श्रीमती कल्पना शर्मा एवं श्रीमती सांत्वना शर्मा ने की। 

अतिथियों का परिचय श्रीमती आकांक्षा शर्मा, श्रीमती दिव्या शर्मा एवं श्रीमती दीप्ति भार्गव ने किया। 

जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम शर्मा ने अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। 

कार्यक्रम अध्यक्ष आगरा पब्लिक स्कूल समूह के चेयरमैन श्री महेश शर्मा ने कहा, अपनी भाषा की संरक्षण की जिम्मेदारी इन्हीं विद्यार्थियों के कंधों पर है। 

यह अत्यन्त हर्ष का विषय है कि बच्चों ने हिन्दी में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। 

मुख्य अतिथि डॉ. बीना शर्मा, निदेशक, केन्द्रीय हिन्दी संस्थान, आगरा ने कहा, हिन्दी का परचम विश्वभर में लहरा रहा है। विदेशों से लोग आगरा में हिन्दी पढ़ने के लिए आते हैं और यहाँ से हिन्दी सीखकर अपने-अपने देशों में अध्यापन करते हैं। यह बहुत ही सुखद स्थिति है। हिन्दी का भविष्य उज्ज्वल है। 

ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ) की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मधु भारद्वाज ने कहा-

”हिन्दी है देश का मान

कहता है संविधान“

आज हिन्दी विश्व की व्यापार की भाषा बन चुकी है, इसीलिए आज हिन्दी का महत्व अधिक है। आज का विद्यार्थी सभी विषयों में प्रगति कर रहा है और अपनी भाषा को लेकर कर रहा है। भविष्य में हिन्दी की उन्नति की बहुत संभावना है। 

विशिष्ट अतिथि डॉ0 मनोज रावत ने कहा, यदि समाज को जागरूक बनाना है तो शिक्षा के स्तर को सुधारना होगा। 

विशिष्ट अतिथि डॉ0 दीपा रावत, आगरा कॉलेज, आगरा ने कहा, विद्यार्थियों में कार्य की बहुत संभावना है। आज विश्व में देश की प्रतिभा को सराहा जाता है। 

डॉ0 राजकुमारी शर्मा ने कहा, छात्रों को सम्मान से एक नई ऊर्जा मिलती है, जिससे वो समाज में जाकर अपना नाम रोशन करते हैं। 

इस अवसर पर हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट यूपी बोर्ड, सीबीएसई एवं आईसीएसई बोर्ड परीक्षा वर्ष 2022 में हिन्दी में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए तान्या पाठक, तनिष्क अग्रवाल, आलोक भारद्वाज, प्रशान्त यादव, हेमेन्द्र सिंह, तनु मुदगल, यशस्वी मित्तल, जैनब हुमेरा, कोमल यादव, प्रतीक शर्मा, मुस्कान वर्मा, अभिनव सिंह एवं अन्य विषयों के लिए हर्ष तिवारी एवं राज झा को प्रतिभा सम्मान समारोह से सम्मानित किया गया। 

डॉ0 संगीता शर्मा को चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी योगदान के लिए सम्मानित किया गया। श्रीमती ममता पचौरी को संगठन विस्तार में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।          

कार्यक्रम में सहयोग बबीता पाठक, दिव्या शर्मा, सुनीता झा, वंदना तिवारी, ममता पचौरी, अनुपम चतुर्वेदी, अंजू शर्मा, आभा चतुर्वेदी, दीप्ति भार्गव, कान्ति शर्मा, अनिल शर्मा, कात्यायनी शर्मा, पं0 रामकिशन शर्मा, सुनयन शर्मा, अपूर्व शर्मा, पी0सी0 शर्मा, अनामिका मिश्रा, रेखा तिवारी, प्रभा तिवारी, अनीता गौतम, रेखा बनर्जी, प्रेमलता मिश्रा, आभा गौतम आदि ने किया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री महेश शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा (महिला प्रकोष्ठ), उत्तर प्रदेश की प्रदेश अध्यक्ष डॉ0 मधु भारद्वाज ने किया। 

धन्यवाद ज्ञापन जिलाध्यक्ष श्रीमती नीलम शर्मा ने किया।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।