ताज' दर्शकों, देशी-विदेशी सैलानियों की बंदरो से सुरक्षा की जाए:आगरा मंडल व्यापार संगठन।

              

                   


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा 

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के व्यापारी नेताओं ने कहा कि ताजमहल एवं आगरा के अन्य ऐतिहासिक इमारतों पर बंदरों के हमलों से देशी विदेशी पर्यटकों को प्रतिदिन काफी चोटें आ रही है जिसकी तस्वीरें इंटरनेट के माध्यम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।जिससे राष्ट्र की छवि धूमिल हो रही है। जो  विदेशी सैलानी हमारे देश में आते हैं उनकी सुरक्षा की स्वदेश वापसी तक ,भारत सरकार की जिम्मेदारी बनती है। 

आगरा मंडल व्यापार संगठन के व्यापारी नेताओं ने कहा कि इस प्रकार की घटनाये आगरा शहर में आम हो गई हैं।बंदरो के हमले अनवर जारी हैं।

 गत माह में करीब आधा दर्जन ,देशी-विदेशी पर्यटकों पर बंदरो के हमले हो चुके हैं।

शहर की घनी आबादी में भी बंदर बहुत ही आक्रामक हो गए हैं,और आए दिन घरों में घुसकर बच्चों, बड़ो व बुजुर्गों को घायल कर रहे हैं,जिससे जान तक जा रही हैं।

आगरा मंडल व्यापार संगठन शासन व प्रशासन से मांग करता है कि इस प्रकार की होने वाली घटनाओं को रोका जाए।

यदि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश नहीं लगा, तो देश विदेश में आगरा शहर की छवि खराब हो जाएगी, और इस कारण पर्यटकों की संख्या में लगातार कमी आएगी।  

आगरा अधिकांश पर्यटन उद्योग पर ही निर्भर है, और पर्यटकों की कमी से आगरा को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा तथा विश्व में भी भारत की छवि खराब होगी।

आगरा मंडल व्यापार संगठन, सरकार से अपील करता है कि देश व विदेश में शहर की छवि को बचाने के लिए कुछ महत्वपूर्ण कदम उठाये तथा बंदरों के आतंक को रोकने के लिए लंगूरों की व्यवस्था की जाए या इमारतों की बाउंड्री पर विद्युत अल्प विद्युत तारो की फैंसिंग करायी जाय तथा शहर के अंदर बंदरों को पकड़कर जंगलों में छोड़ा जाए।

  मांग करने वालों में संगठन के सर्व श्री पवन बंसल, त्रिलोक चंद शर्मा, राजेश गोयल, चरणजीत थापर, रिंकू अग्रवाल, सुरेंद्र आहूजा, प्रकाश अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल,शरद अग्रवाल,        राजकुमारअग्रवाल,हिमांशु सचदेवा, किशन कुमार गोयल, संजय गोयल, अशोक गोयल, जी के जैन,राहुल अग्रवाल ,अनिल बंसल ,संजय कुंडलानी, राकेश नारग, बबल्स नारंग, पंकज अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, नीतू अग्रवाल, सरिता गौतम आदि प्रमुख हैं।