अखिल भा.क्षत्रिय महासभा की जन जागृति रथयात्रा का पुरजोर समर्थन।




हिन्दुस्तान वार्ता।पश्चिम बंगाल

भगवनपुर 16 सितंबर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तँवर के नेतृत्व में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ऐ पी सिंह एडवोकेट वरिष्ठ अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रुप कैप्टन डॉ. जय पाल सिंह चौहान, प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष लल्लन सिंह, महामंत्री सूरज देव सिंह, अयोध्या पीठाधीश्वर बालमुकुंदाचार्य, भरत शास्त्री, अनंतराम, लक्ष्मन सिंह, जसवंत सिंह, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एच एन सिंह, अनीता चौहान, मनोहर सिंह चंदेल आदि के साथ चल रही रथयात्रा आज धनबाद जाते हुए मार्ग में भगवनपुर ज़िला बाकुरा लौरी परगना,पश्चिम बंगाल, पयरलियाचाली होकर गुजरी।

भगवनपुर पर लोगों का जोश, रथयात्रा की माँगों को समर्थन व भवनाओं की अभिव्यक्ति ऐसी थी जिसे देखकर सभी रथयात्री भाव विभोर हो गए। जहाँ देखो पुरुष, महिला और बच्चे सड़क के किनारे, रथयात्रा के आगे पीछे हज़ारों की संख्या में, जिसकी गिनती करना नामुमकिन था। लोग अपने-अपने घरों की छतों  तथा सार्वजनिक इमारतों के ऊपर से पुष्प वर्षा, शंख ध्वनि और रथयात्रा की माँगो के समर्थन में नारे लगा रहे थे। 

ये लोग पैसे से गरीब ज़रूर हो, लेकिन कृतज्ञता व्यक्त करने में बहुत रईस थे। रथयात्रा के उद्देश्य से उन्हें सामाजिक समानता व भविष्य के प्रति उम्मीद की किरण नज़र आ रही थी। महिला, पुरूष व बच्चे काफ़ी मना करने के बाबजूद पैर छूने से नहीं रूक रहे थे। यात्रा को आगे बढ़ना मुश्किल हो रहा था। इससे यह अहसास ज़रूर दृढ़ हुआ कि ग़रीबों और असहायों के उत्थान हेतु सभी वर्गो की सामाजिक ज़िम्मेदारी बहुत है। ये लोग अपने उत्तम भविष्य के लिए बहुत लालायित है। अतः अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग व सामाजिक समरसता हेतु उठाया गया कदम सही दिशा में राष्ट्रीय विकास हेतु तथा जनमानस के उत्थान हेतु एक उत्तम प्रयास है।