संस्कार भारती नाट्य केन्द्र द्वारा वरिष्ठ फ़ोटो पत्रकार असलम सलीमी,"दीनदयाल उपाध्याय अवॉर्ड " से सम्मानित।




हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। संस्कार भारती नाट्य केन्द्र द्वारा वरिष्ठ फोटो पत्रकार असलम सलीमी को दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड से सम्मानित किया गया।

 संस्कार भारती नाट्य केंद्र आगरा द्वारा आयोजित rangoday 2022, 18 वाँ राष्ट्रीय नाट्य नृत्य महोत्सव आगरा एवं ललित कलाओं के लिए समर्पित विगत 50 वर्षों से सतत गतिशील राष्ट्रीय  ख्याति प्राप्त संस्था संस्कार भारती नाट्य आगरा द्वारा कला मनीषी पदम श्री योगेंद्र जी वरिष्ठ रंगकर्मी पदम श्री बंसी कॉल की स्मृति में संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार एवं मिल्टन पब्लिक स्कूल के सहयोग से आयोजित rangoday 2022,  

 18 वाँ राष्ट्रीय नृत्य एवं नाट्य महोत्सव के तीसरे दिन तीन सत्रों में कार्यक्रम आयोजित किया गया प्रातः10:00 बजे लोक नृत्य एवं शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता की शुरुआत सोशल साइंस इंस्टिट्यूट के पूर्व निदेशक डॉ. बृजेश चंद्र ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर एवं माल्यार्पण कर इस कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। 

  इस मौके पर वरिष्ठ फोटो पत्रकार असलम सलीमी को दीनदयाल उपाध्याय अवार्ड से सम्मानित किया गया। केबी शर्मा और केशव प्रसाद सिंह ने उनका सम्मान किया। उनका परिचय डॉ. महेश धाकड़ ने दिया। इस सत्र में सच सीमा देवी के निर्देशन में मणिपुर के कलाकारों द्वारा एक कल मणिपुरी नृत्य एवं मणिपुरी की रासलीला नृत्य का नृत्य की प्रस्तुति दी गई आशीष पिल्ले जी के निर्देशन में एकल एवं सामूहिक भरतनाट्यम एवं कत्थक नृत्य तथा रीना दास के निर्देशन में सुरेंद्र संगीत विद्यालय आसाम गुवाहाटी के कलाकारों द्वारा कत्थक नृत्य शास्त्रीय नृत्य एवं बिहू का जावेद के निर्देशन में कला सवेरा विकास मंच के कलाकारों में शंभू लोक नृत्य का मनोहारी प्रदर्शन किया गया। दूसरे सत्र में नुक्कड़ नाटकों का मंचन मिल्टन पब्लिक स्कूल के प्रांगण में ही किया गया।   कार्यक्रम का संचालन हेमंत tanhankar  ने किया चार नुक्कड़ नाटकों के मंचन में सर्वप्रथम manchdutam, वाराणसी के कलाकारों द्वारा नुक्कड- कौन है जिम्मेदार, लेखक सफदर हाशमी और निर्देशन ज्योति अजय द्वारा किया गया।

दूसरे नंबर पर शारदा नाट्य मंच धन्यवाद द्वारा अनिल सिंह के निर्देशन एवं लेखन में नशे से नाश का मंचन रितेश के निर्देशन में किया गया। कलाकृति जमशेदपुर द्वारा मोहम्मद निजाम के नाटक- मुझे जीने का अधिकार का मंचन। खुर्शीद आलम के निर्देशन में और अंत में कलाकृति जमशेद पुर का नाटक। अग्रगामी थिएटर एकेडमी रायपुर के कलाकारों द्वारा रोहित भूषण के नाटक ए भगत सिंह तुम जिंदा हो का मंचन भी किया गया। नुक्कड़ नाटक के निर्णायक की भूमिका में आगरा के चंद्रशेखर वहावर और बलिया से विवेकानंद सिंह जी। कार्यक्रमों का संचालन अजय दुबे ने किया। इस अवसर पर स्वामी दास अरोड़ा, संजीव वसिष्ठ, पंकज सक्सेना,संजय चतुर्वेदी,नीता तिवारी,मनु शर्मा आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।