शिक्षा भवन आगरा पर दो सेवा निवृत्त कर्मचारियों का अनशन।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

पीड़ित कर्मचारियों का अनशन, समस्याओं के समाधान नोटिस देने के बाद भी न होने पर ,पीड़ित कर्मचारी राधा चरण व गौतम चौधरी ने शिक्षा भवन आगरा पर तय तिथि पर शुरू कर दिया।

अनशन के दौरान किसी भी शिक्षा अधिकारी द्वारा उनकी सुनवाई न होने पर ,पीड़ितों में भारी आक्रोश था।

  माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ के प्रदेश मंत्री मुकेश सिंह सिकरवार ने अनशन स्थल पर पहुंच कर पीड़ित कर्मचारियों को अपना समर्थन दिया है।उन्होंने कहा कि

यदि कल तक समाधान नहीं किया जाता है तो उक्त अनशन अनिश्चित कालीन 24 घंटे में परिवर्तित कर दिया जाने का निर्णय लिया गया है। फिर भी शिक्षा अधिकारियो द्वारा समाधान न करने पर क्रमिक अनशन अन्न त्याग में परिवर्तित किया जा सकता है।

संघ ने अधिकारियो से अपील की है कि वह जल्द से जल्द पीड़ितों की समस्या का समाधान कर  अनशन को समाप्त कराए।

अनशन स्थल पर सोमेंद्र सिंह, चंद्रभान सिंह, श्याम गुप्ता, विनोद कुमार विश्वकर्मा, राम कुमार गोस्वामी, भगत सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद रहे।