आज,आगरा सहित दुनिया भर में देखा गया,साल का अंतिम सूर्य ग्रहण।

 


हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

आज आगरा सहित दुनिया भर में साल का अंतिम सूर्य ग्रहण देखा गया।

साल के आखिरी सूर्य ग्रहण को देखने के लिए देश में करोड़ों लोगों की उत्सुकता देखी गई। बता दें कि इसके बाद 5 साल बाद यानी 2 अगस्त साल 2027 को भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई देगा। अब सूर्य ग्रहण को देखने के लिए देशवासियों को 5 साल इंतजार करना होगा। ‌यह आंशिक सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तर-पूर्वी अफ्रीका और पश्चिम एशिया के कुछ हिस्सों से दिखाई दिया। भारत में ये सूर्य ग्रहण अमृतसर, कुरुक्षेत्र, हरिद्वार, भुवनेश्वर, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी, मथुरा, प्रयागराज, लखनऊ, हैदराबाद, पुणे, जम्मू, देहरादून, भोपाल, चंडीगढ़, नागपुर में दिखाई दिया। सूर्य ग्रहण भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर आइसलैंड में शुरू हो गया है, जो सायंकाल 6 बजकर 20 मिनट पर अरब सागर में खत्म हुआ। वहीं भारत में यह सूर्य ग्रहण लगभग 4 बजकर 29 मिनट से शुरू होकर सायंकाल 6 बजकर 9 मिनट पर खत्म हुआ।

यह आंशिक सूर्य ग्रहण है। ये सूर्य ग्रहण कई हिस्सों में देखा गया। सूर्य ग्रहण को इस तरह भी समझ सकते हैं,कि आंशिक सूर्यग्रहण में चंद्रमा प्रथ्वी और सूर्य के बीच होकर गुजरा, इससे सूर्य का आधा हिस्सा ही दिखाई दिया।

इन शहरों में निम्न समय पर दिखाई दिया, सूर्य ग्रहण।

आगरा-

सूर्य ग्रहण आरंभ 4.33 बजे।

सूर्य ग्रहाण समाप्त 5.32 बजे।

दिल्ली-

सूर्य ग्रहण आरंभ 4.29 बजे।

सूर्य ग्रहाण समाप्त 5.42 बजे।

लखनऊ-

सूर्य ग्रहण आरंभ 4.36 बजे।

सूर्य ग्रहाण समाप्त 5.29 बजे।

मुंबई-

सूर्य ग्रहण आरंभ 4.49 बजे।

सूर्य ग्रहाण समाप्त 5.31 बजे। 

रिपोर्ट-असलम सलीमी।