जाके सिर पर मुकुट बिराज रह्यो: महालक्ष्मी मंदिर,बल्केश्वर में हुआ गोवर्धन पूजन।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराः यमुना के तट पर स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर बुधवार को गोवर्धन महाराज के जयघोष गूंजते रहे।  गोबर  से बनाई गई गोवर्धन महाराज की आकर्षक प्रतिमा का पूजन कर परिक्रमा लगाई। यह प्रतिमा 15 फुट लंबी थी। महालक्ष्मी भक्त मंडल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में अन्नकूट का प्रसाद भी वितरित किया गया। ब्रज के लोकगीतों पर श्रद्धालु थिरके-श्री गोवर्धन महाराज, जाके सिर पर मुकुट बिराज रह्यो। इस अवसर पर महालक्ष्मी देवी का मनमोहक श्रंगार किया गया और फूलबंगला सजाया गया। जिनके दर्शनों को देर रात तक श्रद्धालु आते रहे। सीओ हरीपर्वत मयंक तिवारी, थाना प्रभारी विपिन गौतम ने आरती उतारी। पूजन करने वालों में मंदिर के ट्रस्टी राधे कपूर, महालक्ष्मी भक्त मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संरक्षक आदर्श नंदन गुप्ता,  भोलानाथ अग्रवाल, डॉ एसपी सिंहःआनंद शर्मा, मनोज, बाबी, विनोद राठौर, अशोक, श्याम, अनिल, विशाल, विमल, ममता सिंघल आदि प्रमुख थे। मंडल के अध्यक्ष संजय अग्रवाल के अनुसार प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार को सुबह 8 बजे किया जाएगा।