आगरा के महालक्ष्मी मंदिर में लगे छप्पन भोग।


-समाजसेवा की विभिन्न विभूतियों को किया सम्मानित।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगराः कैलाश मंदिर मार्ग स्थित महालक्ष्मी मंदिर पर आकर्षक फूल बंगला और छप्पन भोग का आयोजन किया गया। भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने के लिए देर रात तक पंगत लगी रही। हजारों श्रद्धालुओं ने यह प्रसादी ग्रहण की

महंत निर्मल गिरी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य धर्म के साथ-साथ समाजसेवी जनों को जोड़ना है। महालक्ष्मी माता के प्रति लगातार श्रद्धा उमड़ती जा रही है। यह माता भक्तों की बिना मांगे झोली भरती है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एमपीएस ग्रुप के चेयरमैन एके सिंह ने दीप जला कर किया। उनके साथ प्रदेश महिला आयोग की सदस्य निर्मला दीक्षित,जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया, पूर्व विधायक हेमलता कुशवाहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल के गुरुनाम सिंह भी थे। विभिन्न क्षेत्रों में सेवा करने वाली विभूतियों को महंत निर्मल गिरी, महंत अभिषेक गिरी, एके सिंह ने सम्मानित किया। इनमें राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शिवेंद्र, हरीशंकर, अशोक कुलश्रेष्ठ प्रमुख थे। इनके अलावा डा.मुनीश्वर गुप्ता (चिकित्सा), डा.विनोद माहेश्वरी (शिक्षा), सुनील जैन व सुमन सुराना (समाजसेवा), कुमार ललित, (काव्य), संजय गुप्ता, अवधेश उपाध्याय (साहित्य),  आदर्श नंदन गुप्त (कार्यक्रम समन्यक) का भी शाल ओढ़ा कर, स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इनके सुभाष ढल अलावा बंटी ग्रोवर, अनिल वर्मा, पल्लवी महाजन, राजदीप ग्रोवर,रत्न प्रताप सिंह, मुनेंद्र जादौन, प्रमोद अग्रवाल( छोटे भाई), शबाना खंडेलवाल, प्रतिमा भार्गव आदि शामिल हुए। संचालन अवधेश उपाध्याय ने किया। महंत अभिषेक गिरी,पुजारी शिवम गिरी व बालकदास ने पूजा अर्चना कराई।