किसने तोड़ा खेसारी का दिल, जानिए निर्माता प्रेम राय के बॉस म्यूजिक भोजपुरी पर।

 


निर्माता प्रेम राय ने रिलीज किया खेसारी लाल यादव के 'दिल टूटल होई' का टीजर।

हिन्दुस्तान वार्ता।

भोजपुरी फिल्म जगत में हमेशा ही कुछ नया देने वाले फिल्म निर्माता प्रेम राय अपनी बॉस म्यूजिक भोजपुरी अब एक बार फिर दर्शकों को अपना मुरीद करने आ गए हैं। बॉस म्यूजिक से रिलीज कई सांग्स आज मिलेनियम क्लब शामिल होकर यूट्यूब पर धूम मचा रहे हैं। वही अब प्रेम राय की बॉस म्यूजिक  से भोजपुरी इंडस्ट्री में हिट मशीन के नाम से मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का सेड सांग का रिलीज किया जाएगा, जिसके बोल हैं 'दिल टूटल होई'। फिलहाल इसका टीजर आज रिलीज कर दिया गया है। जिसे कुछ ही समय मे हजारों की तादाद में व्यूज मिला चुके हैं। इस सांग को खेसारी लाल यादव ने अपनी दिल की गहराइयों से गाया है। इस सांग के टीजर में खेसारी का दिल जिसने तोड़ा है वो कोई और नहीं उनकी ऑनस्क्रीन प्रेमिका अभिनेत्री सपना चौहान है। इस टीजर में खेसारी की भावनाएं एक दम उन आशिकों से मैच करती हैं। जिहोंने अलनी प्यार को किसी और के साथ जाते हुए देखा है। 

लिंकः https://youtu.be/VF6eOiqVPys

खैर अगर टीजर की बात की जाए तो इसमें दोनों का ही परफॉर्मेंस बेहद की किलर वाला है। जल्द ही 'दिल टूटल होई' बॉस म्यूजिक भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया जाएगा। 

इस सांग के लिरिक्स एलसी प्रवीण ने लिखे हैं। इसका संगीत आर्या शर्मा का है। इस सांग का निर्माण श्रेयस फिल्म प्रीलि के तले किया गया है। जिसके निर्माता-निर्देशक प्रेम राय हैं। इसको एडिट दिलीप मौर्य, रिशु सिंह, एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर धर्मेंद्र तिवारी एंड संदीप शिरोले, प्रोजेक्ट मैनेजर अमरजीत दस, डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन, कोरियोग्राफर लक्की विश्वकर्मा है। लेबल बॉस म्यूजिक भोजपुरी का हैं।

आपको बता दें कि निर्माता प्रेम राय ने भोजपुरी फिल्म जगत को कई बेहतरीन फिल्में दे चुके हैं, जिसमें  बॉस, हुकुमत, आशिक आवारा जैसी सुपर हिट फिल्में हैं। जल्द ही प्रेम राय की दिनेश लाल यादव निरहुआ स्टारर भोजपुरी फिल्म 'फसल'  रिलीज होने वाली है।