आशीष तिवारी बने,रालोद के लखनऊ महानगर अध्यक्ष।

                   

हिन्दुस्तान वार्ता।लखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल के तेज तर्रार, कर्मठ, युवा नेता आशीष तिवारी को रालोद का "लखनऊ महानगर अध्यक्ष" मनोनीत किया गया है। इनके मनोनीत पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने लगाई मोहर। दरअसल रालोद के यूपी के कई मंडल व महानगर अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए हैं।

 इन पदाधिकारियों की दिल्ली मुख्यालय से लिस्ट जारी हुई है।

युवा नेता आशीष तिवारी के मनोनीत होने पर,रालोद नेताओं एवं खासकर शहर के सभ्य युवाओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। उनके मनोनीत होने पर सभी ने हर्ष व्यक्त किया है।