माही श्रीवास्तव और ज्योति शर्मा का नया सांग 'छठी मईया मांगेले ललनवा' हुआ रिलीज।



हिन्दुस्तान वार्ता।बिहार

छठ महापर्व आने वाला है, भोजपुरी छठ गीतो के बिना इस त्यौहार का मजा अधूरा है। दीपावली के साथ ही छठ व्रत करनेवाले अपने घरों को जाने की तैयारी कर रहे हैं। आस्था के इस महापर्व की उमंग लोगों में छा गई है। बिहार, यूपी के लोग इस आस्था के महापर्व की तैयारी में जुट गए हैं। इस आस्था के महापर्व की शुरुआत 28 अक्टूबर से होनी है। ऐसे में छठ पर्व से पहले भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे मशहूर म्यूजिक कंपनी वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स अपने चैनल से एक से बढ़कर एक छठ गीत रिलीज कर रही हैं इसी क्रम अब भोजपुरी सिंगर ज्योति शर्मा का नया सांग 'छठी मईया मांगेले ललनवा' रिलीज किया गया है। इस सांग में भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव का एक अलग ही रूप और रंग देखने को मिल रहा है, जिसमें वे छठ मईया का व्रत करती हुई नजर आ रही है।  

लिंकः https://youtu.be/R4UhejtElPI

सांग की शुरुआत में माही श्रीवास्तव रास्ते पर चली जा रही है। कि पीछे से आ रही कुछ महिलाएं उनसे पूछती है तो वो बताती है कि मेरे कोई बच्चा नहीं है इसमें मेरा क्या दोष है। फिर महिलाएं उन्हें छठ व्रत करने की सलाह देती है जिसके बाद वे छठ व्रत की तैयारियां करती हुई गाती हैं कि  छठी मईया मांगेले ललनवा बांजन अचरा पसार झार झार बाहेला नैनवा वाचल असरा तोहार।

सांग में माही के एक एक एक्सप्रेसशन कमाल के हैं। जो दर्शकों को बांधने के लिए काफी है। सांग की बोल या संगीत की बात करे तो दोनों ही कमाल के हैं। एक बार तो ये सांग सुनने पर आपकी भी आंखों में पानी आ जायेगा। 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स प्रस्तुत 'छठी मईया मांगेले ललनवा' सांग को कुंज बिहारी ने लिखा है। वही इसका म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। इसके निर्माता रत्नाकर कुमार है। वही इसके निर्देशक रवि पंडित है और इसकी मिक्स व मास्टर आर्यन ने किया है।

रिपोर्ट-ब्रजेश मेहर।