सिद्धचक्र महामंडल ,विधान मंडल एवं विश्व शांति महायज्ञ का पंचम दिन।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: आज 5 नवम्बर 2022,शुक्रवार को श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिररकाबगंज छीपीटोला में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवम विश्व शांति महायज्ञ के चतुर्थ दिन प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य श्री मुकेश जैन (टोनी भाई)और सुनील जैन वैभव जैन (बेल्ट वाले)को और शांतिधारा  सौभाग्य श्री सचिन जैन(वेरिंग वाला परिवार),श्री संजीव जैन एवम श्री सुभाष चनद मयंक जैन (तार वाले) को प्राप्त हुआ। 

आज पांचवे दिन 128 अर्घ्य समर्पित किये गए। आज पांचवे दिन के मैना सुंदरी और श्रीपाल बनने का अवसर  श्रीमती कल्पना जैन और श्री संजीव जैन जी को मिला।भक्तो में भरपूर उत्साह दिखा और सभी भक्त आनंद लेते हुए इस विधान को कर रहे है। संध्या में आरती ओर सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। विधान की सभी क्रियाएँ द्रोणगिरि से पधारे प० श्री देवेश जी शास्त्री द्वारा कराई जा रही है एवम संगीत में विधान को श्रीमती शशी पाटनी आगरा द्वारा कराया जा रहा है।कार्यक्रम में प्रवीण जैन,राजकुमार जैन,विनय जैन, मनोज जैन,श्रेयांस जैन, रविन्द्र जैन,रवि जैन (काके भाई), अर्पित जैन, मयंक जैन,अमन जैन,दीपक जैन,राजेश जैन,समकित जैन और राहुल जैन मौजूद रहे।