नि:शुल्क, किडनी रोग शिविर में 23 रोगियों ने लिया परामर्श।

 

                    .   

                       


हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा                  

श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी द्वारा संचालित डॉ.एन. एल. पटनी डायलिसिस सेंटर, खंदारी आगरा पर गुर्दा हाइपरटेंशन एवं किडनी से संबंधित रोगों का नि:शुल्क परामर्श शिविर बुधवार को आयोजित किया गया।

  डॉ.वर्तुल गुप्ता (डी .एम. नेफ्रोलॉजी) ने मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया। 

जिनमें कुछ ऐसे भी मरीज थे,जिनको डायलिसिस की जरूरत थी,लेकिन इसके लिए उनके पास आर्थिक संसाधन नहीं थे। प्रकल्प प्रभारी अजय गोयल ने बताया कि ऐसे मरीजों की डायलिसिस निजी मदद से कराने का प्रयास किया जायेगा। महामंत्री राजीव अग्रवाल ने बताया कि इस प्रकार का यह  आठवां नि:शुल्क शिविर था।

 मीडिया प्रभारी-नंदकिशोर गोयल ने कहा कि आगामी शिविर के लिए, रोगी,नि:संकोच होकर संस्था से सम्पर्क कर सकते हैं।