रितेश पांडे और माही श्रीवास्तव की जोड़ी दर्शकों को आई पसंद। 3 दिन में 31 लाख लोगों ने देखा 'जियरा गाजर कईलू'।



'जियरा गाजर कईलू' ने क्रॉस किये 3 मिलियन व्यूज।

हिन्दुस्तान वार्ता।

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रितेश पांडे और सुपरहॉट एंड बोल्ड एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव के नए गाने 'जियरा गाजर कईलू' ने यूट्यूब पर गर्दा उड़ा दिया है। गाने ने 3 दिन में 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिया है। जी हां गाने को प्रतिदिन 1 मिलियन व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने में माही और रितेश की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है। गाना यूट्यूब पर छाया हुआ है। इस गाने को वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल से रिलीज किया गया है। गाने में रितेश पांडे की सिंगिग और माही श्रीवास्तव की कातिलाना अदाएं दोनों का कॉम्बिनेशन कमाल का है। जो दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। गाने में दोनों की जोड़ी एक दम जानदार शानदार और धमाकेदार लगी है। यही कारण है कि दर्शकों ने इसे भरभर के प्यार और दुलार लुटाया है। 

लिंक:https://youtu.be/a1_FuG3z8r0

गाने को लेकर निर्माता रत्नाकर कुमार ने कहा कि गाने को रोजाना दर्शकों देख रहे हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को रितेश पांडे और माही श्रीवास्तव की जोड़ी कितनी पसंद आई है। गाने को दर्शकों द्वारा बहुत ही अच्छा रिस्पांस मिला है। इसके लिए सभी भोजपुरिया दर्शकों का तहेदिल से धन्यवाद देना चाहता हूँ। आगे भी हम अलनी दर्शकों को एक से बढ़कर एक गाने लाने की कोशिश करेंगे।

रितेश पांडे ने कहा कि मैंने पहली बार जब गाना सुना तो सुनते ही गाना मेरे दिलों दिमाग पर छा गया और मैं तुरंत ही गाने के लिए हां कर दी। इस गाने में मेरी को स्टार माही श्रीवास्तव हैं। निनके साथ मैंने पहली बार काम किया है और उनके साथ काम करने का अनुभव बेहद ही सुखद रहा है। हमने इस सॉंग को हसी मजाक में कब शूट कर लिया पता ही नहीं। और हमारी जनता जनार्दन का बहुत बहुत शुक्रिया गाने को ईस्टन सफल बनाने के लिए। 

 गाने में रितेश अपनी ऑनस्क्रीन प्रेमिका माही से कहते हैं कि

सीना में दिल हई जम्प करे.. जैसे केहु पम्प करे.. झानी झानी गोरी जब झाझर कईलू हो..की अईसन काजर कईलू हो ... की जियरा गाजर कईलू हो.....। 

इसमें माही के एक्सप्रेशन और अदाएं दर्शकों को अपना दीवाना बनाने के लिए काफी है। गाने में माही की मदमस्त कर देने वाली मुस्कान भी दर्शकों के दिलों पर छुरी चला रही है। माही श्रीवास्तव ने इंडस्ट्री ने अपना एक अलग मुकाम हासिल कर लिए है, जिसे हिला पाना अब किसी के बसकी बात नहीं है।  

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत 'जियरा गाजर कईलू' गाने के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इसके लिरिक्स जेडी बहादुर ने लिखे हैं। वही इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया हिग। इसकी परिकल्पना छोटन पांडेय की है। इसका निर्देशन भोजपुरिया ने किया है। गाने की कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्य, एडिट पंकज सॉ और डीआई रोहित ने किया है।

रिपोर्ट-ब्रजेश मेहर।