हेल्प आगरा के निशुल्क हृदय रोग शिविर में 37 मरीजों ने कराई जांच।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 नववर्ष के पहले दिन रविवार को हेल्प आगरा संस्था की ओर से मोती कटरा स्थित हेल्प आगरा होस्पीटल पर निशुल्क हृदय रोग जांच शिविर आयोजित किया गया। जिसमें 37 मरीजों ने जांच करवाई। 32 मरीज नये व 5 मरीज फाॅलो अप वाले थे। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सौरभ नागर व डॉ बी.के गुप्ता ने हदय रोगियों की निशुल्क जांच कर परामर्श दिया।  

दो मरीज एंजियोग्राफी के लिए चयनित किए गए।जिनका आपरेशन फिरोजाबाद के सुपर स्पेशलिटी ट्राॅमा सेन्टर में बहुत कम ख़र्च पर कराया जायेगा। फिरोजाबाद जाने की व्यवस्था भी हेल्प आगरा की ओर से निशुल्क रहेगी। अगला शिविर इस महीने के तीसरे रविवार को लगेगा। 0562-4060102, पर मरीज रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। शिविर में महामंत्री किशन अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेश‌ जैन , प्रबंधक अशोक बंसल, पीआरओ जगवीर सिंह  व मीडिया समन्वयक नंदकिशोर गोयल की उपस्थिति मुख्य रही।


        ‌      ‌‌