विदेशों में भी दिखा भारत के 74 वें गणतंत्र दिवस का उत्साह,दुबई के बुर्ज खलीफा पर लहराया तिरंगा।

हिन्दुस्तान वार्ता।

भारत में,74 वें गणतंत्र दिवस को सभी ने बड़े ही धूम-धाम से मानाया गया। झांकियां निकली गयीं, परेड हुई और जगह-जगह भारत के शौर्ये की झलकियां देखने को मिलीं। भारत के साथ ही दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा पर भी गणतंत्र दिवस के मौके तिरंगा लहरता नज़र आया। भारत का गणतंत्र दिवस सभी देशों में अलग-अलग माध्यम से मनाया गया, कहीं बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दीं कहीं भारत के इतिहास को दर्शाते हुए प्रदर्शनी लगायीं गयीं। 

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने 74 वें गणतंत्र दिवस पर भारतीय नेतृत्व को बधाई दी है। क्रेमलिन की ओर से बयान जारी कर मास्को और नई दिल्ली में पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को बढ़ावा देने का विश्वास व्यक्त किया गया है। 

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने भी भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। उन्हाेंने अपने शुभकामना संदेश में लिखा है कि यह दिन आधुनिक भारत की समृद्ध संस्कृति और प्रभावशाली उपलब्धियों का सम्मान करने का क्षण है। यह भारतीय विरासत के सभी लोगों के लिए अपने साझा प्यार और साझा विश्वास के आसपास एकजुट होने का मौका है। मैं उन सभी को शुभकामनाएं देता हूं जो एक खुशहाल #RepublicDay मना रहे हैं। उन्हाेंने कहा कि 26 जनवरी ऑस्ट्रेलिया का भी राष्ट्रीय दिवस है। 

मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने भी भारत के गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा भारतीय संविधान की सफलता राष्ट्रों के लिए एक प्रेरणा है। भारतीय लोकतंत्र न केवल जीवित है बल्कि फल-फूल रहा है। गणतंत्र दिवस पर भारत सरकार और भारत की जनता को हमारी हार्दिक शुभकामनाएं। मैं भारत की शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना करता हूं।

ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने गुरुवार को भारत के विदेश मंत्री एसo जयशंकर को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा मेरे मित्र जयशंकर और भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं। हम यूके-भारत मित्रता और सहयोग के एक और वर्ष की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

(रिपोर्ट: शाश्वत तिवारी)