ख्वाजा गरीब नवाज के सालाना उर्स मुबारक के मौके पर,उनकी छटी शरीफ(कुल शरीफ फातिया)।

                      

                   

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

सुल्तानुल मशायख़ हज़रत ख़्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती हसनी संजरी अजमेरी रह़. की छटी शरीफ हर साल की रवायत कायम रखते हुए दरगाह हज़रत सय्यदना शाह अमीर अबुल उला रह़. के सज्जादानशीन हज़रत सय्यद मोहतसिम अली अबुल उलाई अकबराबादी साहब ने 29 जनवरी 2023 बरोज इतवार सुबह 10:30 बजें बड़ी संख्या में जायरीन व मशायख़ की मौजूदगी में कुल फा़तह का एहतमाम किया। 

फा़तह के बाद महफ़िले समां की महफ़िल सजी।इस मौके पर दरगाह के नायब सज्जादगान सय्यद विरासत अली अबुल उलाई, सय्यद इशाअत अली अबुल उलाई, सय्यद कैफ़ अली अबुल उलाई परिवार के शाहब अली,अज़हर अली, इकबाल अली, सलमान मज़हर,अरीब अली, सय्यद मुर्करम अली,मुफ़्ती मुदस्सिर कादरी, शफीक,इमाम वहाब,मुबीन मियां,सूफी हज़रात व जायरिनों ने भारी तादाद में शिरकत की। आगे,मीडिया प्रभारी मोहम्मद आमिल ने बताया कि कार्यक्रम के बाद लंगर का एतमाम किया गया। ‌‌‍‌

रिपोर्ट-असलम सलीमी।