झगड़े की सूचना पर पहुँचे पुलिस कर्मियों की पिटायी, तीन आरोपी अरेस्ट।



हिन्दुस्तान वार्ता।

फिरोजाबाद जनपद में झगड़े की सूचना पर गए, पुलिस कर्मियों को दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, साथ ही उनकी गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

 इस मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर,उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

 यह विवाद दो भाइयों के बीच का था, जिस पर पुलिस कार्यवाही के लिए गई थी।पकड़े गए आरोपियों में एक महिला और उसके दो बेटे हैं।एसपी देहात कुंवर रण विजय सिंह के मुताबिक सिरसागंज थाना क्षेत्र के गांव रूधेमई में डायल 112 पर पुलिस को यह जानकारी मिली कि इस गांव में दो भाइयों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो रहा है।

इस सूचना पर डायल 112 की गाड़ी संख्या 660 गांव पहुंची और झगड़ा कर रहे लोगों को शांत कर जब उन्हें पकड़ कर थाने लाने लगी, तो इसी दौरान झगड़े के दो आरोपी और उसकी मां ने लाठी डंडे से पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। जिससे पुलिस कर्मी रवि कश्यप को चोटें आई है, साथ ही पुलिसकर्मियों की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पीआरबी की गाड़ी पर हुए हमले की जानकारी मिलने पर,थाना प्रभारी सिरसागंज उदयवीर सिंह मलिक मौके पर पहुंचे और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने लाए।

 एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपियों में से दो सगे भाई विकास और मोनू हैं, जबकि एक उनकी मां अंगूरी देवी है। जिनके खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

विकास का झगड़ा अपने सगे भाई सोनू से हुआ था।

रिपोर्ट-गोविन्द शर्मा।