भारत, रोमानिया, चाइना और अरब देशों के बाद कोरिया पहुँची,आगरा के कविराज राजीव खण्डेलवाल की अंग्रेजी कविता।



रोमानी, चीनी, हिंदी और अरबी के बाद कोरियाई भाषा में हुआ,आगरा के सुप्रसिद्ध कवि राजीव खंडेलवाल की अंग्रेजी कविता का अनुवाद और प्रकाशन।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। आगरा के लिए गौरव की बात है कि भारत, रोमानिया, चाइना और अरब देशों के बाद अब ताजनगरी की अंग्रेजी कविता कोरिया पहुंच गई है।

 रोमानी, चीनी, हिंदी और अरबी भाषा के बाद ताजनगरी के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि राजीव खंडेलवाल की अंग्रेजी कविता का अनुवाद अब दक्षिण कोरिया और उत्तर कोरिया की आधिकारिक भाषा तथा 8 करोड़ लोगों द्वारा बोली जाने वाली कोरियाई भाषा में हुआ है। 

  रिंग रोड-विजय नगर क्षेत्र में कलकत्ता वाली बगीची में रहने वाले राजीव खंडेलवाल ने बताया कि उनकी अंग्रेजी कविता "एबन्डनमेंट" को कोरियन अनुवाद के साथ "कोरियन एक्सपेट्रिएट लिटरेचर वॉल्यूम-26, 2022 इश्यू" में सम्मान पूर्वक प्रकाशित भी किया गया है।

 गौरतलब है कि इससे पूर्व राजीव खंडेलवाल की अंग्रेजी कविता 'दीवाली' का रोमानी भाषा (वर्ष 2019), 'मदर इन द जॉइंट फैमिली' का चीनी भाषा (वर्ष 2020), चुनिंदा 100 प्रेम कविताओं का हिंदी भाषा एवं पोइट्री पर आधारित 11 कविताओं का अरबी भाषा (वर्ष 2021) में अनुवाद और प्रकाशन हो चुका है।