लोहामंडी में हुई घटना पर, कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने लिया संज्ञान।



डीएम और पुलिस कमिश्नर को फोन कर घटना के शीघ्र खुलासे के दिए निर्देश।

कैबिनेट मंत्री के पुत्र डॉ. आलोकिक उपाध्याय ने जाना घायलों का हाल।

घटनास्थल पर पहुंचकर अधिकारियों से की वार्ता।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। थाना लोहामंडी क्षेत्र के अंतर्गत लोहामंडी बाजार में दिनदहाड़े लूट की वारदात के इरादे से आए बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना की सूचना मिलते ही उत्तर प्रदेश सरकार के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर को फोन कर घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। 

उन्होंने अधिकारियों को इस घटना के जल्द खुलासे के निर्देश दिए। वही कैबिनेट मंत्री के निर्देश पर उनके पुत्र डॉक्टर आलोकिक उपाध्याय ने घटनास्थल पर पहुंचकर उच्च अधिकारियों से बात कर व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। घटनास्थल के बाद घायलों का हाल जानने के लिए डॉ.आलोकिक उपाध्याय एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंचे। मेडिकल कॉलेज में कॉलेज प्राचार्य और चिकित्सकों से घटना में घायल हुए लोगों के बेहतर उपचार के लिए कहा। डॉ. उपाध्याय ने कहा कि व्यापारियों के साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों का पुलिस प्रशासन मिलकर पर्दाफाश करेगा और दोषियों पर पुलिस प्रशासन के माध्यम से सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। 

इस मौके पर उनके साथ भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक नितेश अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री के प्रतिनिधि ओम प्रताप सिंह,दिलीप वर्मा,मनोज वर्मा ,शुभम त्यागी,निसु कपूर, सियाराम प्रजापति सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।