मंडलायुक्त व जिलाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति में, जी-20 मेहमानों की विदाई।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी की गरिमामई उपस्थिति में, जी-20 मेहमानों की विदाई हुई।

विदाई के बाद जिला प्रशासन-जिला सूचना कार्यालय ने जी-20 के मीडिया,सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने ने अपने उद्बोधन में  कहा...

"अथिति देवो भवः"

भारत को जी-20 ग्रुप की अध्यक्षता मिलना हम सब भारतीयों के लिए गौरव और गर्व का विषय है। ये भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती साख,और हमारी शक्ति, क्षमता,और हमारे मूल्यों की वैश्विक मान्यता को भी दर्शाता है।

जी 20 देशों के प्रतिनिधिमंडल के आगमन हेतु की गई मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के अभिभावकत्व व गौरवपूर्ण नेतृत्व में तैयारियों से लेकर,उनके स्वागत तथा भव्य, सकुशल,सम्मानीय विदाई के आद्योपांत तक, आप सभी मीडिया बंधुओं का जो सहयोग, समर्पण,सलाह सहयोग मिला,वह अद्वितीय,अविस्मरणीय है। 

मंडलायुक्त व जिलाधिकारी के गौरवपूर्ण नेतृत्व में संपूर्ण जिला प्रशासन व जिला सूचना कार्यालय आपका आभार,अभिनंदन करता है। अंततः हम सब एक इकाई के रूप में कार्य करते हैं, एक दूसरे के पूरक हैं, आगे भी हम सब ऐसे ही साहचर्य की पवित्र भावना के साथ कार्य करते रहेंगे,

इसी आशा और उम्मीद के साथ एक बार पुनः आप सभी मीडिया बंधुओं का आभार, अभिनंदन,धन्यवाद।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।