"बजट" कुछ खट्टा-कुछ मीठा:आगरा मंडल व्यापार संगठन।

                   

                    

                    

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के जीएसटी प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री चरणजीत थापर ने कहा है कि माननीय वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट में नई व्यक्तिगत आयकर कर प्रणाली में जो छूट दी गई है वह प्रशंसनीय है, परंतु पुरानी कर प्रणाली में छूट न देकर कर करदाताओं को काफी निराश किया है। बचत योजना में जो छूट दी जाती थी, उसने वृद्धि ना करके करदाताओं के भविष्य को असुरक्षित कर दिया है।

आगरा मंडल व्यापार संगठन के जीएसटी प्रकोष्ठ के उप चेयरमैन श्री अरविंद बंसल ने कहा है कि जीएसटी में सर्विस क्लास पर जो कर की दर वर्तमान में लागू है वह बहुत अधिक है, इसमें छूट मिलनी चाहिए थी। वर्तमान में जीएसटी की अन्य वस्तुओं पर काफी अधिक दर से कर है जो कि कम होनी चाहिए थी। माननीय वित्त मंत्री द्वारा खुद ही टैक्स स्लैबों में कमी करने  का आश्वासन पूर्व में दिया गया था, वह भी अभी तक लागू नहीं किया गया है।

आगरा मंडल व्यापार संगठन,माननीय वित्त मंत्री द्वारा दिए गए बजट 2023 का स्वागत करता है, वही उसमें जो कमियां हैं उसको दूर करने के लिए आग्रह भी करता है।