सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का सपा नेता,रिजवान रईसुद्दीन(प्रिंस)एवं शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने किया स्वागत।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के आगरा आगमन पर खेरिया हवाई अड्डा पर महानगर उपाध्यक्ष रिज़वान रईसउददीन (प्रिंन्स) ने शॉल उढ़ाकर व तस्वीर भेंट कर स्वागत किया।

प्रिंस ने अखिलेश यादव को उनके पिता मुलायम सिंह यादव एवं अपने पिता रईसउद्दीन की एक पुरानी तस्वीर भेंट की। तस्वीर को देख अखिलेश यादव भावुक हो गए।

एक निजी कार्यक्रम में आये अखिलेश यादव का सपा राष्ट्रीय महासचिव रामजीलाल सुमन, जिला अध्यक्ष लालसिंह लोधी ,शहर अध्यक्ष वाजिद निसार ने स्वागत किया।

 इस स्वागत मौके पर सलीम शाह, धर्मेंद्र यादव,गौरव यादव,राजपाल यादव एवं बबलू पार्षद,इश्तियाक पार्षद,हरी सिंह लोधी,कैफ़िल कुरैशी,रईसउद्दीन उस्मानी आदि प्रमुख थे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।