केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री को दैनिक रेल यात्रियों एवं रेलवे आय के सम्बंध में मण्डलीय मंत्री- "उ.मध्य रेलवे कर्मचारी संघ" ने दिए सुझाव।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री को दैनिक रेल यात्रियों एवं रेलवे आय के सम्बंध में मण्डलीय मंत्री- "उ.मध्य रेलवे कर्मचारी संघ" ने कुछ महत्वपूर्ण सुझाव, लिखित में दिए।

उन्होंने अपने सुझावों को यूँ पेश किया।  👇

प्रतिष्ठा में,

             श्री (प्रो.) एस. पी. सिंह बघेल जी 

             केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री भारत सरकार 

             एवं मा.सांसद सदस्य लोक सभा आगरा। 

विषय :- आगरा पर्यटन/ उद्योग, बृज क्षेत्रवासियों, दैनिक रेल यात्रियों एवं रेलवे की आमदनी में बढ़ोतरी के संबंध मे महत्वपूर्ण सुझाव।

महोदय!

 उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) संबद्ध भारतीय मजदूर संघ (BMS) भारतीय रेलवे मजदूर संघ (BRMS) का सुझाव है कि 

राजा मंडी स्टेशन को आगरा फोर्ट,ईदगाह रेलवे स्टेशन आने-

जाने के लिए पुनः रेलवे ट्रैक बिछा कर चालू किया जाये। अंग्रेजी शासन काल ये लाईन कार्यरत थी। 

राजामण्डी रेलवे स्टेशन को आगरा कैण्ट रेलवे स्टेशन की बीच यदि संभव हो तो तीसरी लाईन भी डालने का विचार किया जाना चाहिए।

श्रीमान् जी केवल तीन किलोमीटर (लगभग)अतिरिक्त रेलवे लाइन चालू करने का ही व्यय करना होगा,शेष मूलभूत सुविधाएं पर रेलवे द्वारा पहले से ही कार्य किया जा रहा है।

श्रीमान् जी नई दिल्ली-अलीगढ़ - टूण्डला-कानपुर सेक्शन में चलने (आने /जाने) वाली महत्वपूर्ण यात्री गाड़ियों को केवल 09 (नौ) किलोमीटर अतिरिक्त चलाकर मथुरा जैसी धार्मिक नगरी एवं आगरा जैसा पर्यटक /उद्योग नगर से चलाया जा सकता है।

 बृज क्षेत्रवासियों को एवं दैनिक यात्रियों को लखनऊ, प्रयागराज बनारस पटना रांची कोलकाता दरभंगा इत्यादि महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों के लिए प्रतिदिन बेहतरीन कनेक्टिविटी मिल जायेगा और राजधानी शताब्दी जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियों से यात्रा करने का सपना भी साकार किया जा सकेगा है। 

श्रीमान् जी मथुरा रिफाइनरी (बाद रेलवे स्टेशन) से अन्य महत्वपूर्ण रिफाइनरियों से मालगाड़ी चलाईं जाती है। जिसे राजामण्डी आगरा फोर्ट /ईदगाह से होते हुए कुबेर 

रेलवे स्टेशन से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर से होते हुए भेजा एवं लाया जा सकता है जिसमें लगभग 21 किलोमीटर कम दुरी कर, कम समय पर, कम व्यय पर गंतव्य से लाया एवं पहुंचाया जा सकता है। आगरा मण्डल के रेल कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य मिलने से जहां पदों मे बढोत्तरी, पदोन्नति के साथ ही साथ रेल परिवार विशेष तौर पुर्वांचल वासियों को बेहतर सुविधा भी मिल सकेगीं। 

  अतः उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) के महत्वपूर्ण सुझाव पर गम्भीरता से विचार कर उचित कार्रवाई करने का कष्ट करें ।

सादर,धन्यवाद  

वंदेमातरम्                                                                           

प्रतिलिपि :-

श्रीमान् जिलामंत्री,भारतीय मजदूर संघ(BMS) आगरा क्षेत्र आगरा।

 श्रीमान् जोनल महामंत्री, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ (UMRKS) प्रयागराज ।                                                     भवदीय                                                                   (बंशी बदन झा)                                                             मण्डल मंत्री UMRKS एवं                                            मिडिया प्रभारी BMS आगरा ।