उ.प्र.उद्योग व्यापार संगठन के विशाल व्यापारी सम्मेलन में व्यापारी हितों के साथ मिशन 2024 पर रहा जोर।



सरकार बनाने में व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण।

सपा सरकार ने किया वसूली और उत्पीड़न जबकि भाजपा दे रही व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान: आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। सरकार बनाने में व्यापारियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहती है। सपा ने व्यापारियों के साथ वसूली और उत्पीड़न किया जबकि भाजपा ने व्यापारियों को सुरक्षा और सम्मान दिया। इसलिए अब आवश्यक है कि व्यापारी भी अपनी भूमिका निभाएं और 2024 में मोदी जी को तीसरी बार भारी बहुमत से प्रधानमंत्री बनाएं..

  ये उद्गार उत्तर प्रदेश सरकार के आबकारी मंत्री और उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने रविवार को फतेहाबाद रोड स्थित होटल स्विस ग्रांड में संगठन द्वारा आयोजित विशाल व्यापारी सम्मेलन में आगरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद, मथुरा और आसपास से आए 300 व्यापारियों को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। 

  नितिन अग्रवाल ने कहा कि व्यापारी सबसे अच्छा प्रचारक होता है। आप लोग आसपास के क्षेत्र में प्रचार करें। मंडी में बैठकर पार्टी की बात करें। भाजपा की रीति-नीतियों को जनता तक पहुंचाएं। 

 उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का मुख्य उद्देश्य यही है कि व्यापारी राजनीति में आगे आएं। लेकिन इसके लिए कुछ देर व्यापारी को दुकान छोड़नी होगी। हर परिवार से एक बच्चे को राजनीति में आगे आना होगा।

 विधायक चौधरी बाबूलाल ने कहा कि हमारी सरकार व्यापारियों, किसानों, मजदूरों, सबके लिए हितकारी योजनाएं चला रही है। व्यापारियों ने अपने बल पर उद्योगों से आगरा को समृद्ध किया है। इसी तरह अपनी ताकत को बनाए रखें। उन्होंने आश्वस्त किया कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के बैनर तले व्यापारियों की हर मांग पूरी की जाएगी।

  संगठन के प्रदेश महामंत्री और पूर्व राज्य मंत्री बृजेश शुक्ला ने कहा कि माननीय नरेश अग्रवाल जी ने उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन का गठन इसलिए किया था कि व्यापारी समाज अभी तक विभिन्न राजनीतिक दलों को चंदा देकर राजनीति करवाता था। अब व्यापारी समाज स्वयं राजनीति में आगे आए। 

 उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में व्यापारी समाज संगठन के बैनर तले एकजुट होकर प्रदेश की सभी 80 लोकसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने का काम करेगा।

 कार्यक्रम संयोजक धन कुमार जैन (धन्नू भाई), संगठन के जिलाध्यक्ष नरेश गर्ग, जिला उपाध्यक्ष भंवर सिंह,शहर अध्यक्ष मनोज गर्ग और उद्यमी राकेश मित्तल ने आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का 51 किलो फूलों की माला और चांदी का मुकुट पहनाकर अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व विधायक चौधरी बाबूलाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष भानु महाजन और संगठन के प्रदेश महामंत्री बृजेश शुक्ला भी मंच पर मौजूद रहे। 

  राजकुमार मामा ने संचालन किया। भानु महाजन ने आभार व्यक्त किया। 

  सम्मेलन में प्रदेश मंत्री हर्ष गोयल, प्रदेश मंत्री आनंद अग्रवाल, उद्यमी अमर मित्तल, झब्बू लाल तिवारी, सुनील सिंघल, कन्हैया लाल गोयल, आलोक अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, विपिन अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, महेश चंद अग्रवाल, युवा व्यवसाई पीयूष वर्मा, दीपेश अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, अमित अग्रवाल (रिंकू) और राम खंडेलवाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।